वेबसाइट अंतिम अद्यतन तिथि:

एसपीएमसीआईएल अंतर इकाई राजभाषा सम्‍मेलन 2024

दिनांक: 17 दिसंबर 2024
एसपीएमसीआईएल निगम कार्यालय तथा इसकी सभी नौ अधीनस्थ इकाइयों के राजभाषा अधिकारियों तथा अनुवादकों के लिए बैंक नोट मुद्रणालय, देवास में दिनांक 06.12.2024 को एक दिवसीय एसपीएमसीआईएल अंतर इकाई राजभाषा सम्‍मेलन का आयोजन श्री विजय रंजन सिंह, अध्‍यक्ष तथा प्रबंध निदेशक, एसपीएमसीआईएल की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक किया गया।

अध्‍यक्ष तथा प्रबंध निदेशक द्वारा दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर इसका उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत सभी प्रतिभागियों को राजभाषा प्रतिज्ञा दिलाई गई। इस अवसर पर श्री के.एन. महापात्रा, महाप्रबंधक, बैंक नोट मुद्रणालय, देवास, विशिष्‍ट अतिथि के रूप में श्री हरीश चौहान, सहायक निदेशक (राजभाषा), क्षेत्रीय कार्यान्‍वयन कार्यालय (मध्‍य क्षेत्र), भोपाल तथा बैंक नोट मुद्रणालय, देवास के वरिष्‍ठ अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभिन्न सत्रों में दिव्‍य देवनागरी से दिव्‍य व्‍यक्तित्‍व, इकाइयों में वर्ष 2023-24 की कार्य प्रगति की समीक्षा, संसदीय राजभाषा समिति द्वारा निर्धारित राजभाषा निरीक्षण प्रश्‍नावली भरने संबंधी जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम के अंत में अभ्‍यास सत्र का आयोजन तथा कार्यक्रम संबंधी प्रतिक्रियाएं ली गईं।

उद्घाटन सत्र का शुभारंभ केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सरस्‍वती वंदना तथा स्‍वागत गान के साथ किया गया।

NOTICE

Net Banking activation is in progress. Customers will be able to make payments using these modes after three days. We regret the inconvenience and thank you for your patience.