वेबसाइट अंतिम अद्यतन तिथि:

एसपीएमसीआईएल ने 21वां वार्षिक पुरस्कार समारोह मनाया |

दिनांक :- 08-21-2026

केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री श्री पंकज चौधरी ने 20/08/2026 को नई दिल्ली स्थित सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसपीएमसीआईएल) के कॉर्पोरेट कार्यालय में आयोजित इसके 21वें पुरस्कार समारोह में वर्चुअल रूप से भाग लिया। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) की अपर सचिव और एसपीएमसीआईएल बोर्ड की सदस्य श्रीमती अनु पी. मथाई; वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) के संयुक्त सचिव श्री अमित सिंगला; और एसपीएमसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री विजय रंजन सिंह ने भी DEA तथा एसपीएमसीआईएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इसमें भाग लिया। यह पुरस्कार समारोह अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पण को मान्यता देने की एसपीएमसीआईएल की गौरवशाली परंपरा का जश्न मनाता है।

NOTICE

Net Banking activation is in progress. Customers will be able to make payments using these modes after three days. We regret the inconvenience and thank you for your patience.